न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची में आज राजनीतिक हलचल तेज रहने वाली हैं. झारखंड महिला भाजपा की ओर से पूर्व घोषित महिला आक्रोश पदयात्रा आज यानी 25 अप्रैल को आयोजित की जा रही हैं. यह पदयात्रा मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक जाएगी. रैली में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ हजारों महिला कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना हैं.
सुबह 10 बजे शुरू होगी पदयात्रा
जानकारी के अनुसार, महिला आक्रोश पदयात्रा सुबह 10 बजे मोरहाबादी मैदान से रवाना होगी. रैली के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता हैं. ऐसे में आम लोगों को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक स्थिति की जानकारी लेकर निकलने की सलाह दी गई हैं.
इन इलाकों में लग सकता है जाम
रैली के रूट को देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन सकती हैं. खासतौर पर बरियातू रोड, रेडियम रोड, सर्कुलर रोड, जेल रोड, मेन रोड और कोकर रोड पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ सकती हैं. रैली को लेकर रांची पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई हैं. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया हैं.
एम्बुलेंस और स्कूली बसों को मिलेगी प्राथमिकता
ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए है कि किसी भी परिस्थिति में एम्बुलेंस और स्कूली बसों की आवाजाही बाधित न हो. इसके साथ ही रैली मार्ग पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था भी की गई हैं.
यह भी पढ़े: धनबाद: टांडाबाड़ी गांव में फिर हुआ भू-धंसान, तीन-चार फीट धंसी जमीन, इलाके में मचा कोहराम