रांची पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, एक रात में 120 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार, 170 वारंट निष्पादित

By : News11 Bharat
रांची पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, एक रात में 120 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार, 170 वारंट निष्पादित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में अपराध और फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन प्रहार” चलाया. इस विशेष अभियान के तहत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक देर रात व्यापक छापेमारी की गई. अभियान का नेतृत्व रांची सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने किया. SSP रांची के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई. पुलिस टीम ने फरार अपराधियों, वारंटियों और संदिग्धों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की.

इस दौरान 120 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 170 से ज्यादा लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया. अभियान देर रात तक चलता रहा, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया. पुलिस के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे कई आरोपियों को इस विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया. कई वारंटी और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं. “ऑपरेशन प्रहार” में SSP, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, DSP स्तर के अधिकारी, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे. पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में खुद मौजूद रहकर अभियान की मॉनिटरिंग की.

यह भी पढ़े: राजधानी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी.. सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य