रांची पुलिस बनाम ईडी मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने रांची पुलिस की जांच पर लगाई रोक

मामले की अगले सुनवाई 9 फरवरी को होगी

By : Mansi Kumari
रांची पुलिस बनाम ईडी मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने रांची पुलिस की जांच पर लगाई रोक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में पेयजल विभाग के अनुबंध कर्मचारी संतोष कुमार से जुड़े मामले में रांची पुलिस और ईडी आमने-सामने आ गए हैं. इस पर ईडी ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल की थी. यह सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ में हुई.

कोर्ट ने सुनवाई के बाद रांची पुलिस की जांच पर रोक लगा दी है और निर्देश दिया है कि ईडी कार्यालय की सुरक्षा अब BSF करेगी. साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को 7 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने और निजी रेस्पॉन्डेंट संतोष कुमार को 10 दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं. 

कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और निजी रेस्पॉन्डेंट संतोष कुमार को पार्टी बनाने के निर्देश भी जारी किए हैं. इस मामले में ईडी ने CBI जांच की मांग की हैं. बता दें कि, यह मामला पेयजल विभाग के अनुबंध कर्मचारी संतोष कुमार की प्राथमिकी से जुड़ा हैं. रांची पुलिस ने ईडी के दफ्तर में जाकर जांच की थी, जिसके खिलाफ ईडी हाईकोर्ट पहुंची. मामले की अगले सुनवाई 9 फरवरी होगी.


संतोष कुमार के घर बढ़ाई गई सुरक्षा

ईडी अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाने वाले संतोष कुमार के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित जग्गी कम्पाउंड आवास के बाहर रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी हैं. अतिसंवेदनशील मामला मानते हुए पुलिस ने घर के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा जवानों की तैनाती की हैं. पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई हैं. बता दें कि, इसी क्रम में गुरुवार को रांची पुलिस की टीम ने ईडी कार्यालय पहुंचकर जांच-पड़ताल भी की थी. संतोष कुमार ने एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत में संतोष कुमार का आरोप है कि पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा हैं.
 

यह भी पढ़े:  वेनेजुएला संकट के बीच मचाडो ने व्हाइट हाउस में ट्रंप को भेंट किया अपना नोबेल शांति पुरस्कार
 

संबंधित सामग्री

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी गुट को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी गुट को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

पश्चिम बंगाल से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) ने  तृणमूल कांग्रेस में हुए दो फाड़ के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए नया नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है.

जपला-छतरपुर रोड का खतरनाक गड्ढा बना परेशानी का कारण, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

जपला-छतरपुर रोड का खतरनाक गड्ढा बना परेशानी का कारण, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

जपला रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गड्ढे में गया ट्रॉली का पहिया, झटके से टूटा धुरा

कैमूर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

कैमूर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

JDU के एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है।