रांची पुलिस ने रामनवमी को लेकर नागरिकों से की विशेष अपील, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाए त्योहार

रांची पुलिस ने रामनवमी को लेकर नागरिकों से की विशेष अपील, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाए त्योहार

रांची पुलिस ने रामनवमी को लेकर नागरिकों से की विशेष अपील प्रेम और भाईचारे के साथ मनाए त्योहार 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रामनवमी पर्व के अवसर पर रांची पुलिस ने नागरिकों से शांति, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है. पुलिस ने पर्व को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने, सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और जुलूस तथा यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया है.

पुलिस की मुख्य अपीलें

शांति और सद्भाव बनाए रखें
पुलिस ने नागरिकों से इस पावन पर्व को प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ मनाने का आग्रह किया है. किसी भी ऐसी गतिविधि से बचने की सलाह दी गई है जो सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हो.

सोशल मीडिया पर सतर्कता
भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर या फॉरवर्ड न करने की चेतावनी दी गई है. साइबर टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

जुलूस के दौरान दिशा-निर्देश
जुलूस के निर्धारित मार्ग और समय का पालन अनिवार्य होगा. पुलिस ने सभी प्रतिभागियों से अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है.

यातायात एवं आवागमन संबंधी निर्देश
शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है. नागरिकों से अनुरोध है कि अनावश्यक दोपहिया और चारपहिया वाहन प्रयोग से बचें. यातायात बाधित होने से आमजन और पर्व में शामिल लोगों को असुविधा हो सकती है. समय पर यात्रा करने के लिए पहले से घर से प्रस्थान करने की सलाह दी गई है.

सतर्क नागरिक बनें
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें. आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें या रांची पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 8987790664 और 9153886241 पर संपर्क करें.

ये भी पढ़ें- रामनवमी को लेकर बनाया गया कंट्रोल रूम, बिजली विभाग ने जारी किया टोल फ्री और हेल्पलाइन नंबर 

संबंधित सामग्री

पंडरा में हुए मारपीट और गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई, 04 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद  

झारखंड

पंडरा में हुए मारपीट और गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई, 04 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद  

रामनवमी पर पलामू पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर, भड़काऊ पोस्ट करने वाले पांच लोगों पर हुई बड़ी कार्रवाई

झारखंड

रामनवमी पर पलामू पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर, भड़काऊ पोस्ट करने वाले पांच लोगों पर हुई बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जेएन सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जेएन सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बड़ाजामदा रेलवे फाटक के समीप भीषण रेल हादसा होते-होते बची, तीन डब्बे में बेपटरी

झारखंड

बड़ाजामदा रेलवे फाटक के समीप भीषण रेल हादसा होते-होते बची, तीन डब्बे में बेपटरी

JBVNL के दो जीएम का हुआ तबादला, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

झारखंड

JBVNL के दो जीएम का हुआ तबादला, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी