न्यूज11 भारत
चाईबासा/डेस्क: चक्रधरपुर रेल मंडल से बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बड़ाजामदा रेलवे फाटक के समीप गुरुवार शाम भीषण रेल हादसा होते-होते बचा गया है. बड़बिल से लौह अयस्क ले कर जा रही एक मालगाड़ी के 3 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए. शाम करीब सात बजे की है, जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. बेपटरी होने के दौरान झटका इतना जोरदार था कि रेलवे लाइन के किनारे स्थित 33 हजार वोल्ट का बिजली का खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. रेलवे रेलवे अधिकारी जांच में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: JBVNL के दो जीएम का हुआ तबादला, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी