न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: दिल्ली में हाल ही में हुए ब्लास्ट के बाद रांची में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है. पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने सघन जांच अभियान तेज कर दिया है. सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और सिटी डीएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी सीधे सड़क पर मौजूद हैं और शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की तलाशी अभियान चला रहे हैं. रांची के न्यूक्लियस मॉल के पास सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान जारी है.
पुलिस ने कार और बाइक सहित संदेहास्पद वाहनों की रोक-टोक कर जांच बढ़ा दी है. अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान के तहत एक साथ पूरे शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में निगरानी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
ये भी पढ़ें- रांची सदर अस्पताल ने रचा इतिहास, न्यूरोसर्जरी विभाग में पहली बार हुई जटिल ब्रेन-स्पाइन सर्जरी