न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाहु टोली करगे गांव से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि रांची के मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाहु टोली करगे गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो मासूम भाइयों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है. इस घटने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
वहीं मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृत बच्चे की पहचान अंश महली (6 वर्ष) और अंजी महली (7 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे पानी भरे गड्ढे के पास खेल रहे थे और खेलते खेलते उस गड्ढे के डूब गए. काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की.
जिसके बाद खोजबीन के दौरान दौरान ग्रामीणों ने पानी भरे गड्ढे में दोनों बच्चों को देखा. तत्काल उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना के बाद मांडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: रांची एयरपोर्ट में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर हुआ विशेष आयोजन