न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:21 जून को पूरी दुनिया विश्व योग दिवस मनाती है. 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना कार्यकाल शुरू करने के एक साल बाद योग दिवस की शुरुआत की थी, जिसे संयुक्त राष्ट्र की मान्यता मिलने के बाद यह विश्व योग दिवस के रूप में स्थापित हो गया. भौगोलिक रूप से यह दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि 21 जून को सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होती है. मगर धर्म/आध्यात्म के लिए यह दिन इस लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आदि योगी शिव ने 15,000 साल पहले इसी दिन सप्तऋषियों को योग का ज्ञान दिया था. इसलिए योग परंपरा में इस दिन को गुरू पूर्णिमा जैसा खास माना जाता है.
21 जून किन-किन बातों के लिए है खास
- 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन है. 21 जून को सूर्य कर्क रेखा पर सीधा चमकता है. इसलिए उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है. भारत में आज 14 घंटे का दिन होता है.
- आज कर्क संक्रांति है. जिस तरह 14 जनवरी को सूर्य उत्तरायण होते हैं और दिन की लम्बाई उत्तरी गोलार्ध में बढ़ने लगती है. उसी तरह आज के दिन से सूर्य दक्षिणायन हो जाते हैं और दिन की लम्बाई घटने लगती है.
- 2015 से हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से इस दिन की शुरुआत हुई है. 21 जून को PM मोदी ने UN में कहा था कि ये दिन उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन है, इसका विशेष महत्व है. योग भी इंसान को लंबी उम्र देता है. 177 देशों ने पीएम मोदी के प्रस्ताव का समर्थन किया था.
- आज विश्व संगीत दिवस भी है. 1982 में फ्रांस से इसकी शुरुआत हुई है. 21 जून को संगीतकार सड़कों, पार्कों, सार्वजनिक जगहों पर फ्री में संगीत बजाते हैं. भारत में दिल्ली, मुंबई, रांची, कोलकाता सब जगह म्यूजिक फेस्ट होते हैं.
- आज विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस है. यानी समुद्र और महासागरों के नक्शे बनाने वालों का दिन है.
- आज आदिवासियों का सेंगल दिवस है. झारखंड के आदिवासी 21 जून को सेंगल अभियान मनाते हैं.
- विश्व भर के पिताओं के सम्मान में आज के दिन ही फादर्स डे मनाया जाता है.
- कहीं-कहीं जल संरक्षण के लिए आज जल दिवस भी मनाते हैं.
- 21 जून के अंतरराष्ट्रीय टिड्डी नियंत्रण दिवस भी मनाया जाता है. आज का दिन टिड्डी के हमलों से फसल बचाने के लिए जागरूकता दिवस भी है.
- 21 जून को1948 को सी राजगोपालाचारी भारत के पहले गवर्नर जनरल बने.
- 21 जून 1975: को वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था
- 21 जून 2009 को भारत ने अपना पहला चंद्र मिशन चंद्रयान-1 खत्म किया.
यह भी पढ़ें: झारखंड में मानसून की सक्रियता के साथ कई जिलों में बारिश का दौर शुरू, आज भी 16 जिलों में वज्रपात के साथ होगी बारिश