फादर्स डे पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पिता शिबू सोरेन को किया नमन

hemant-soren-emotional-on-fathers-day-remembers-sh

फादर्स डे पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पिता शिबू सोरेन को किया नमन

आज पूरा विश्व फादर्स डे माना रहा है. सभी अपने पिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे है. एक ऐसी ही तस्वीर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया साझा की है.

फादर्स डे पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन को किया नमन

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
आज पूरा विश्व फादर्स डे माना रहा है. सभी अपने पिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे है. एक ऐसी ही तस्वीर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया साझा की है. सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें अपना मार्गदर्शक, शिक्षक और प्रेरणास्रोत बताया. तस्वीर साझा करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा कि पिता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस, संकल्प और संस्कार की वह पाठशाला हैं, जहां जीवन जीने का सबसे बड़ा ज्ञान मिलता है. 

साथ ही अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने यह भी कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने हमेशा उन्हें यह सिखाया कि लोगों का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत होती है और अपने राज्य तथा लोगों के अधिकारों के लिए हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ा रहना ही सच्ची जनसेवा है. शिबू सोरेन के अथक संघर्ष, त्याग, विचारों और आशीर्वाद से ही उन्हें जनसेवा का मार्ग मिला. साथ ही फादर्स डे पर सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता के लिय एक भावुक कविता भी साझा की. उन्होंने लिखा-

'तपती धूप में बरगद-सी छाया हैं बाबा,
संघर्ष की राह में अटूट हौसला हैं बाबा.
हमारी सोच, हमारे संस्कार, हमारी पहचान हैं बाबा,
एक पिता ही नहीं, पूरे समाज का स्वाभिमान हैं बाबा.'

पोस्ट के अंत में सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा कि उनके पिता केवल परिवार के मुखिया नहीं थे, बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत थे. 'मेरे पिता, मेरे मार्गदर्शक, मेरे शिक्षक स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु जी को शत-शत नमन.' 

यह भी पढ़ें: योग और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान, वन मुख्यालय में मनाया गया योग दिवस

संबंधित सामग्री

90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

झारखंड

90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

बरवाडीह प्रखंड के छेचा एवं अहीरपुरवा गांव में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया.

गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

झारखंड

गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

राजा हरिश्चंद्र घाट स्थित शिव मंदिर के पुजारी राजेश उर्फ झगड़ु बाबा के आकस्मिक निधन के बाद उनके गरीब एवं असहाय परिवार की मदद के लिए समाजसेविका आइशा सिंह आगे आईं.

छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

झारखंड

छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

पलामू के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए रविवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम और झारखंड के वित्त मंत्री सह छत्तरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर ने संयुक्त रूप स

सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

झारखंड

सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

बरवाडीह थाना क्षेत्र के लुहुर गैस गोदाम के समीप अपने खेत में लगे सागवान पेड़ की टहनी काटने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. चचेरे भाइयों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए.

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

झारखंड

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में मोहर्रम पर्व शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.