न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग और कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया हैं. गुप्त सूचना के आधार पर जिला स्तरीय टीम ने कार्रवाई करते हुए ओरमांझी थाना क्षेत्र के ईरवा स्थित दिल्ली दरबार बिरयानी दुकान में छापेमारी की. इस दौरान दुकान से 9 व्यवसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनका कुल वजन करीब 19.02 किलोग्राम बताया जा रहा हैं.
छापेमारी के दौरान पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर पर भी दबिश दी. इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर-2000 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया हैं.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: धूप भी, तूफान भी! झारखंड में मौसम का डबल अटैक.. IMD ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी