नौका विहार को लेकर रांची DC ने की महत्वपूर्ण बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

By : Vaibhaw Vikram
नौका विहार को लेकर रांची DC ने की महत्वपूर्ण बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
नौका विहार को लेकर रांची डीसी ने नौका विहार संचालकों के साथ आज (03 मई) एक महत्वपूर्ण बैठक की है. बैठक के दौरान रांची डीसी के द्वारा नौका विहार संचालकों को कई सारे दिशा निर्देश दिए गए हैं. डीसी ने कहा कि बिना लाइफ जैकेट के पर्यटक को नौका विहार की सैर नहीं कराई जाए.  साथ ही यदि कोई बिना लाइफ जैकेट के नौका विहार करता हुआ पकड़ा गया तो, संचालक का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा.

वहीं बताया यह भी जा रहा है कि रांची जिले में चलने वाले नावों की फिटनेस सर्टिफिकेट की भी जांच कराई जाएगी.  साथ ही रांची डीसी ने जिला स्तरीय वाटर ट्रांसपोर्ट एक्शन ग्रुप बनाने का भी निर्देश दिए हैं. वहीं सभी जलाशयों में सूचना पट्ट लगाने का भी निर्देश डीसी के द्वारा दिया गया है.

खबर यह भी निकल के सामने आ रही है कि जलाशय और वोटिंग स्थल के पास नशे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा. जिला प्रशासन रांची ने नौका विहार करने आए पर्यटकों से अपील की है कि वह सभी सुरक्षा मानकों के साथ लाइफ जैकेट के साथ बोटिंग करें. इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मौके पर रांची डीसी, ग्रामीण एसपी, एसडीम रांची, डीटीओ सहित कई अधिकारी मौजूद रहें.

यह भी पढ़ें: रांची में पुलिस के द्वारा चलाया गया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार