रांची: झारखंड स्थापना दिवस के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े पैमाने पर बदलाव

By : Mansi Kumari
रांची: झारखंड स्थापना दिवस के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े पैमाने पर बदलाव

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड स्थापना दिवस आज 15 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए रांची शहर में यातायात को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कई अहम बदलाव किए हैं. इस दौरान कई मार्गों पर वाहन परिचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा और कुछ वाहनों के लिए अलग मार्ग तय किए गए हैं.

वाहनों पर प्रतिबंध

  1. बड़े वाहनों का नो-इंट्री समय प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक रहेगा.
  2. 15 एवं 16 नवंबर को सुबह 09:00 बजे से रात 08:00 बजे तक छोटी एवं बड़ी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.
  3. ई-रिक्शा का परिचालन 15 एवं 16 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से रात 09:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा.

विशेष मार्ग निर्देश
15 नवंबर को रांची शहर की ओर आने वाली सड़को से कार्यक्रम में भाग लेने वाली बड़ी वाहनों को छोड़कर शेष बड़े वाहन विभिन्न मार्गो के सामने अंकित स्थान तक ही आ सकेंगे-

  • कांके से रांची भाया बोड़ेया
  • चाईबासा-खूंटी से रांची
  • बिरसा चौक
  • गुमला सिमडेगा से रांची (नाया अरगोड़ा)
  • कटहल मोड़
  • पलामू लोहरदगा से रांची
  • पण्डरा तथा कटहल मोड़
  • गुमला-सिमडेगा से रांची
  • आई०टी०आई० बस पड़ाव
  • जमशेदपुर से रांची
  • दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम 
  • जमशेदपुर से रांची (भाया सदाबहार चौक) 
  • कुसई/घाघरा 
  • कांके पतरातू से रांची
  • कांके रिंग रोड़.
  • बुटी मोड़ से रांची भाया बरियातू
  • बुटी मोड़

वैसे मार्ग जहां पर (कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों तथा आकस्मिक वाहनों को छोड़कर) सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित/बंद रहेगा. इसके अलावा बड़े वाहनों का नो-एंट्री का समय सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे रात्रि तक रहेगा. साथ ही 15 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 08:00 बजे तक बुटीमोड़ चौक से रिम्स चौक, रिम्स चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से एस०एस०पी० आवास चौक, एस०एस०पी० आवास चौक से रणधीरवर्मा चौक तथा जेल चौक से करमटोली चौक तथा करमटोली चौक से टी०आर०आई मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित/बंद रहेगा.

ऑटो एवं ई-रिक्शा पर रोक
15 एवं 16 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से रात 08:00 बजे तक अरगोडा चौक, सहजानंद चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर (कांके रोड), चांदनी चौक (कांके) तक ऑटो एवं ई-रिक्शा का प्रवेश एवं परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा. वहीं पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट, एसएसपी आवास से रेडियम चौक तक ऑटो/ई-रिक्शा का परिचालन वर्जित रहेगा. इसके अलावा सुबह 10:00 बजे से रात 08:00 बजे तक बुटीमोड़ चौक से रिम्स चौक, रिम्स चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से एस०एस०पी० आवास चौक, एस०एस०पी० आवास चौक से रणधीरवर्मा चौक तथा जेल चौक से करमटोली चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा (कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहन/आकस्मिक वाहन को छोड़कर). साथ ही रेलवे स्टेशन से बी.एन.आर. चाणक्य होते हुए पटेल चौक से मुण्डा चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

इसके अलावा और भी कई मार्ग प्रभावित रहेंगे:

  1. 15 और 16 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से रात 08:00 बजे तक बोड़ेया रिंग रोड़ से मोरहाबादी मैदान की ओर वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.
  2. 15 और 16 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से रात 08:00 बजे तक कांके राम मंदिर चौक से सिद्ध-कान्हू मोड़ से ए०टी०आई तक वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा.
  3. 15 और 16 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से रात 08:00 बजे तक सिद्ध-कान्हू मोड़ से श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश एवं शालीमार बाजार से प्रभात तारा मैदान होते हुए हाईकोर्ट गेट नं0-2 तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. (केवल सामारोह में शामिल होने वाले वाहनों को छोड़ कर)

सामान्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
सामान्य वाहन निम्न मार्गो से शहर में प्रवेश एवं आ सकते है:

  1. 15 और 16 नवंबर को बुटी गोड़ चौक से करमटोली चौक की ओर आने वाले वाहन बुटी मोड़ से खेलगांव चौक, कोकर चौक होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे.
  2. 15 और 16 नवंबर को रातू काठीटॉड, नगडी से सामान्य वाहन से शहर में प्रवेश हेतु कटहल मोड होते हुए तथा नयासराय, नया हाईकोर्ट के रास्ते एच०ई०सी० गेट होते हुए आ सकते हैं.
  3. 15 और 16 नवंबर को शहर के अंदर प्रवेश करने के लिए नेवरी रिंग रोड़, बुटी मोड़, खेलगांव चौक होते हुए आ सकते हैं.
  4. 15 और 16 नवंबर को बोडेया रिंग रोड़ से मोरहाबादी मैदान की ओर आने वाले वाहन नेवरी रिंग रोड़ से बुटी मोड़, खेलगांव, कोकर होते हुए शहर में प्रवेश करेगे.

निम्न मार्गो से सामान्य वाहन शहर से अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते है:
मान्या पैलेस के तरफ से स्टेट गेस्ट हाउस के तरफ सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा. सभी आम जनता ट्रायबल रिसर्च इस्टीच्यूट, करमटोली होकर अपने गंतव्य स्थान जाऐंगे. यह मीडिया कवरेज करने वाले कर्मियों के लिए अनुमान्य नहीं होगा.

  1. कांके रोड, रातू रोड एवं रेडियम चौक की तरफ से बोड़ेया रोड, एदलहातु इत्यादि जाने वाले आम नागरिक जेल चौक, करमटोली चौक, ट्राईबल रिसर्च इन्स्टीच्यूट मोड़ होकर अपने गंतव्य स्थान तक जाऐंगे.
  2. कांके की ओर से आने वाली छोटी वाहन राम मन्दिर मोड़ से सीधे हॉटलिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक होकर अपने गंतव्य स्थान की ओर जाऐंगे.
  3. 15 और 16 नवंबर को जेल चौक से करमटोली की ओर जाने वाले वाहन तथा करमटोली से बुटी मोड़ की ओर जाने वाले वाहन जेल चौक से लालपुर चौक, लालपुर चौक से कोकर चौक होते हुए बुटी मोड चौक जाएंगे.
  4. 15 और 16 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से लेकर रात 08:00 बजे तक अरगोडा चौक, सहजानंद चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक (कांके रोड़) सड़क का उपयोग कम से कम करें.

यह भी पढ़े:  Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का कहर! रांची समेत 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.