रामगढ़ DC ने लगाया जनता दरबार: सुनी गई जन समस्याओं, संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश

By : Vaibhaw Vikram
रामगढ़ DC ने लगाया जनता दरबार: सुनी गई जन समस्याओं, संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश

न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
आज मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में साप्ताहिक 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे आम नागरिकों से बारी-बारी मुलाकात कर उनकी शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना.

जनता दरबार में मुख्य रूप से पेंशन, सुचारू जलापूर्ति, भूमि सीमांकन (दखल दिहानी), सहित विभिन्न विकास कार्यों तथा सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त आवेदनों की जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने  कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान कर पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिला झामुमो के 21 सदस्यीय जिला कोर कमिटि गठित, जानें मिथिलेश ठाकुर ने क्या कहा

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.