न्यूज11 भारत
घाटशिला/डेस्क: घाटशिला उपचुनाव में दिवंगत रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार होंगे. घाटशिला विधानसभा कमेटी ने सर्वसमिति से नाम तय कर प्रदेश कमेटी को भेज दिया है. जल्द पार्टी इसकी औपचारिक घोषणा करेगी. वहीं चर्चा है कि उपचुनाव से पहले सोमेश सोरेन को मंत्री बनाया जा सकता है. मधुपुर उपचुनाव और डुमरी उपचुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह मास्टर स्ट्रोक घाटशिला में भी दोहराया जाना तय माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- धनबाद के 537 स्कूल के बच्चों का अटेंडेंस नहीं हो रहा अपलोड, जिले में हैं 1753 प्रारंभिक विद्यालय