रक्षाबंधन

घाघरा पुलिस जवानों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, एकल अभियान विद्यालय घाघरा व आदर की आचार्य बहनों ने बांधी राखी

राखी बंधवाने के बाद थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह समेत उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का संकल्प लिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा पुलिस जवानों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, एकल अभियान विद्यालय घाघरा व आदर की आचार्य बहनों ने बांधी राखी

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एकल अभियान विद्यालय घाघरा एवं आदर की आचार्य बहनों ने घाघरा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह समेत पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता का संदेश दिया. इस दौरान बहनों ने पुलिसकर्मियों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की.

आचार्य बहनों ने कहा कि पुलिस के जवान दिन-रात समाज की सुरक्षा में तैनात रहते हैं. पर्व-त्योहार के दौरान भी कई जवान अपने परिवार और बहनों से दूर रहकर ड्यूटी निभाते हैं. इसी भावना के साथ थाना पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई, ताकि किसी जवान की कलाई रक्षाबंधन के दिन सूनी न रहे.

राखी बंधवाने के बाद थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह समेत उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का संकल्प लिया. थाना प्रभारी ने कहा कि महिलाओं एवं बहनों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. किसी भी परिस्थिति में जरूरत पड़ने पर पुलिस हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहेगी.
इस अवसर पर पुलिस और समाज के बीच भाईचारे एवं विश्वास का भाव देखने को मिला. रक्षाबंधन का यह आयोजन सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर संदेश दे गया.मौके पर अवधेश यादव, कैलाश यादव, जितवाहन बड़ाइक, संयति कुमारी सहित एकल अभियान विद्यालय की आचार्य बहनें एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत के पहिए में फंसा लोहे का टुकड़ा, बड़ी दुर्घटना टली, बिश्रा में डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन, ट्रैक को भी नुकसान

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य