न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग ने 15 से 18 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया हैं. इस दौरान राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई हैं. कुछ स्थानों पर वज्रपात और तेज आंधी-तूफान भी हो सकते हैं.
15 सितंबर को 14 जिलों में बारिश की आशंका
15 सितंबर को 14 जिलों में वर्षा और वज्रपात की आशंका हैं. इनमें सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं. इन जिलों में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना हैं.
16 सितंबर को भी अलर्ट जारी
16 सितंबर को बारिश और तेज हो सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं 70 से 110 मिमी तक वर्षा दर्ज की जा सकती हैं.
17 सितंबर को भी नहीं रुकेगा बारिश का दौर
17 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दिन चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना हैं. आंधी की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती हैं. 18 सितंबर की सुबह तक यह चेतावनी प्रभावी रहेगी. मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने और वज्रपात से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की हैं.
यह भी पढ़े: पलामू में एक करोड़ की हथिनी चोरी, महावत भी लापता, तलाश में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम