Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बरसेंगे बादल! 2 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बरसेंगे बादल! 2 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया हैं. मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए 2 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई हैं. पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है, जबकि धनबाद में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई.

कहां-कहां रहेगा असर?
मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं. इनमें से ज्यादातर जिले संताल परगना क्षेत्र के है, जहां पहले से ही बारिश ने रफ्तार पकड़ ली हैं.

कम दबाव का क्षेत्र बना बारिश की वजह
आईएमडी ने बताया कि मध्य छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ते हुए पूर्वोत्तर झारखंड तक पहुंच गया हैं. अगले 12 घंटों में यह सिस्टम बिहार की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा.

तूफान ‘मोंथा’ का असर जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अभी झारखंड में बना हुआ हैं. इसकी वजह से रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, लातेहार और चतरा समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही हैं. ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Transfer-Posting: राज्य के कई जेलों के काराधीक्षक की ट्रांसफ़र-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य