रांची में रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया सतर्कता एवं जागरूकता अभियान, सभी यात्रियों से की ये अनुरोध

By : Vaibhaw Vikram
रांची में रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया सतर्कता एवं जागरूकता अभियान, सभी यात्रियों से की ये अनुरोध

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: रेलवे सुरक्षा बल, रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार 26 जनवरी 2026 की पूर्व संध्या पर रांची मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता एवं जागरूकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. कमांडेंट पवन कुमार ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है. जिसे देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

यात्रियों से ये किया गया अनुरोध

रेलवे सुरक्षा बल ने स्टेशन में आने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है कि स्टेशन परिसर में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी या नजदीकी रेलवे कर्मी को दें. अपने सामान की स्वयं निगरानी रखें, अनजान व्यक्तियों से कोई पैकेट या खाद्य पदार्थ स्वीकार न करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है. सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती एवं निरंतर गश्त के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा रही है. आइए, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सजग, सतर्क एवं जागरूक रहकर रेलवे प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षित रेल यात्रा को सुनिश्चित बनाएं.

यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड को मिलने वाली है विदाई, रांची से जमशेदपुर तक बदला मौसम का मिजाज
 
संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.