गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के राहुल उरांव ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर कोयलांचल का नाम किया रोशन

By : News11 Bharat
गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के राहुल उरांव ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर कोयलांचल का नाम किया रोशन

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के राहुल उरांव ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स मे 1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग मे प्रथम स्थान प्राप्त कर पिपरवार खलारी कोयलांचल सहित झारखंड राज्य का नाम रौशन किया है.राहुल उरांव ने इसके साथ साथ इस प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ एवं 4×400 मीटर रिले दौड़ में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया है. राहुल उरांव ने प्रतियोगिता मे झारखंड राज्य को एक गोल्ड मेडल एवं दो ब्रोंज मेडल दिलाया है.

गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय ने राहुल को निःशुल्क ट्रेनिंग देकर किया तैयार

बताया गया कि 30 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक जगदलपुर छत्तीसगढ़ मे इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था.गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के संस्थापक सह सचिव गणेश कुमार महतो ने बताया कि राहुल उरांव खलारी प्रखंड के राय पंचायत के राय बस्ती निवासी स्वर्गीय शशिकांत भगत का पुत्र है.उनके पिता का निधन राहुल के बचपन के समय में ही हो गया था.उनकी मां मजदूरी का काम कर राहुल को यहां तक पहुंचाया है.इसके साथ साथ राहुल उरांव के फुआ रीता कुमारी का राहुल को आगे बढाने मे बहुत बड़ा योगदान रहा है.रीता कुमारी की देख-रेख में राहुल आज यहां तक पहुंचा है.

उन्होने बताया कि गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के द्वारा राहुल उरांव को 8 वर्ष पहले अपने ही गांव अंबेडकर मैदान राय में नि:शुल्क ट्रेनिंग देकर तैयार किया गया था.वर्तमान में राहुल उरांव को खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित भारतीय खेल प्राधिकरण साई सेंटर  मध्य प्रदेश भोपाल में नि:शुल्क ट्रेनिंग,रहने के लिए छात्रावास,खाने के लिए पौष्टिक भोजन,खेल कीट एवं कई सुविधा तीन वर्षों से लगातार सरकार के द्वारा दी जा रही है.राहुल के इस उपलब्धि पर गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के संस्थापक सह सचिव गणेश कुमार महतो,एएफआई प्री लेवल-1 कोच किरण कुमारी,जेएसएसपीएस एथलेटिक्स कोच प्रेम कुमार,नरेश कुजूर एवं खलारी पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है.

यह भी पढ़ें: सरहुल पर्व पर अमलिया पंचायत में उमड़ा आस्था का सैलाब, पारंपरिक उत्साह के साथ निकला भव्य जुलूस

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित