प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड के बेतला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुटमु अंग्रेजी शराब दुकान के बगल में बनी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर अनियमितता के आरोप लग रहे हैं. यह सड़क 15वें वित्त योजना से बनाई गई है.स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है. निर्माण कार्य में कथित रूप से घटिया सामग्री के उपयोग की बात सामने आ रही है. वहीं, कार्यस्थल पर योजना से संबंधित सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे लोगों को योजना की जानकारी नहीं मिल पा रही है.ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता जरूरी है, ताकि जनता के पैसे का सही उपयोग हो सके.मामले को लेकर बरवाडीह बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. इसकी जांच कराई जाएगी. जांच में अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: 20वीं जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला की बालिका टीम रही उप-विजेता