हादसा

पुरुलिया:;दर्दनाक सड़क हादसा! ट्रेलर और ऑटो की सीधी टक्कर में 2 की मौत, 7 की हालत गंभीर

टक्कर में ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर समेत पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पुरुलिया:;दर्दनाक सड़क हादसा! ट्रेलर और  ऑटो की सीधी टक्कर में 2 की मौत, 7 की हालत गंभीर

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

पुरुलिया/डेस्क: पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिला के बलरामपुर के श्यामनगर रेलगेट ओवर ब्रिज के पास पुरुलिया-जमशेदपुर नेशनल हाईवे 18 पर एक भयानक सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार ऑटो जमशेदपुर से यात्रियों को लेकर पुरुलिया की और जा रहा था कि अचानक  ऑटो की आगे से आ रहे ट्रेलर से आमने-सामने टकरा गया. टक्कर में ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर समेत पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

बलरामपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला और पहले बलरामपुर बंशगढ़ ग्रामीण अस्पताल ले गई. बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें पुरुलिया देवेन महतो सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां आदित्य मांझी (36) नाम के एक यात्री की मौत हो गई. उसका घर बंगाल के आडसा थाने के कौरेंग इलाके में है.  मिली जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गयी है जबकि घटना में घायल हुए अन्य 7 लोगों की हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है

यह भी पढ़ें: हल्की बारिश में डूबा जलका रोड, सड़क बनी तालाब, राहगीर-दुकानदार और स्कूली बच्चे परेशान, हर पल हादसे का खतरा

संबंधित सामग्री

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.