देवघर में जनता दरबार में पहुंची जनसमस्याएं, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने अधिकारियों...

देवघर में जनता दरबार में पहुंची जनसमस्याएं, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

देवघर में जनता दरबार में पहुंची जनसमस्याएं जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

शुभेंदु गुप्ता/न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क: जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती प्रीतिलता किस्कू की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके. साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा.

इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे. ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के पश्चात जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें. इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में शादी से लौट रही अकेली महिला को जंगली हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट, गांव में मचा कोहराम

संबंधित सामग्री

अपर बाजार की जल-जमाव समस्या पर FJCCI की पहल, डिप्टी मेयर से की मुलाकात 

झारखंड

अपर बाजार की जल-जमाव समस्या पर FJCCI की पहल, डिप्टी मेयर से की मुलाकात 

टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से हो रही पीड़ा - दर्द से मुक्ति के लिए किसानों ने डीएम को सामुहिक ज्ञापन सौंपकर मांगा ईच्छा मृत

झारखंड

टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से हो रही पीड़ा - दर्द से मुक्ति के लिए किसानों ने डीएम को सामुहिक ज्ञापन सौंपकर मांगा ईच्छा मृत

 रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर माकपा ने की पदयात्रा, चिलचिलाती धूप में 4 किलोमीटर तय किया पदयात्रा 

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में आया कोर्ट का फैसला, 5 आरोपी साक्ष्य के आभाव में बरी

झारखंड

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में आया कोर्ट का फैसला, 5 आरोपी साक्ष्य के आभाव में बरी

हजारीबाग खास महल भूमि विवाद: अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे सदर सीओ और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच तीखी नोक-झोंक

झारखंड

हजारीबाग खास महल भूमि विवाद: अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे सदर सीओ और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच तीखी नोक-झोंक

BREAKING: अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने दिया इस्तीफा