बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ़ जनाक्रोश, कांके विद्युत सब स्टेशन के बाहर विशाल धरना-प्रदर्शन

अप्रत्याशित बिजली बिल माफ नहीं करने और स्मार्ट मीटर नहीं हटाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

By : News11 Bharat
बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ़ जनाक्रोश, कांके विद्युत सब स्टेशन के बाहर विशाल धरना-प्रदर्शन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची, 11 नवंबर, कांके/ रांची: स्मार्ट मीटर और अनियमित बिजली बिल के खिलाफ़ आज सुकुरहुटू, कदमा कांके स्थित विद्युत सब स्टेशन के सामने हजारों की संख्या में आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया. आंदोलन का नेतृत्व समाजसेवी हरिनाथ साहू ने किया.

प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर हटाओ, फिक्स प्राइस मीटर लगाओ और बिजली विभाग होश में आओ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजा दिया. लोगों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल मनमाने तरीके से बढ़े हैं, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं. धरने में शामिल कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि विभाग की मनमानी और निजी कंपनियों की मिलीभगत से उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर को तत्काल नहीं हटाया गया और बिल निर्धारण में पारदर्शिता नहीं लाई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. समाजसेवी हरिनाथ साहू ने कहा कि यह आंदोलन आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है. उन्होंने कहा, जनता अब लूट के खिलाफ़ चुप नहीं बैठेगी. सरकार को उपभोक्ताओं की पीड़ा समझनी होगी, वरना अगला कदम उग्र जनांदोलन का होगा.

धरने में बड़ी संख्या में भुक्तभोगी परिवार के महिलाएं, किसान और युवा शामिल हुए. कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ, लेकिन लोगों ने यह साफ़ कर दिया कि उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक स्मार्ट मीटर व्यवस्था समाप्त नहीं हो जाती. कार्यक्रम को सफल बनाने और आयोजन के रूप में उनिल महतो, प्रशांत बैठा, मनोज महतो, गोविंद महतो, सरोज महतो, शिवचरण महतो, नारायण महतो, मति महतो, अमन कुमार, आर्यन कुमार, बलदेव साहू,अजीजुल अंसारी,सूरज साहू, राजकुमार महतो, संजर खान, प्रमोद प्रसाद गुप्ता,राजेश महतो, अभिषेक कुमार,नेहा ठाकुर, मीना देवी, सीता देवी, सविता देवी एवं विशिष्ट तिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, मुखिया राम लखन मुंडा, पूर्व मुखिया रीना देवी मुंडा, अशोक राम, फुलेश्वर बैठा, सूरज यादव,नीपू सिंह, निरंजन भारती, अनिल राम, प्रेमचंद साहू उपस्थित हुए.
 
कार्यक्रम में विशेष कर कांके क्षेत्र के सुकुरहुटू,गारू, कदमा, गागी, खटंगा, चेड़ी मनातू के सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बिजली विभाग के खिलाफ नारा लगाते हुए और हाथों में तख्ती लिए धरना प्रदर्शन में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के लिए उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता

संबंधित सामग्री

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार