बुढ़मू थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम

बुढ़मू थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित

ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी हुए शामिल, सुनी समस्या, किया निदान

बुढ़मू थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित

न्यूज़11 भारत 
बुढ़मू/डेस्क:
वरिय पुलिस अधिकारीयों  के निर्देश पर बुधवार 8 जुलाई को बुढ़मू थाना परिसर में  आम जनताओ की सुविधा व जन समस्याओ के समाधान हेतु जन शिकायत कार्यक्रम आयोजित की गई. उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, पुलिस उपाधीक्षक  राम नारायण चौधरी, बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा, ठाकुरगांव थाना प्रभारी शुभम कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों की जन समस्याओ को सुना गया. उक्त कार्यक्रम में बुढ़मू थाना क्षेत्र व ठाकुर गांव थाना क्षेत्र से आएं आम जनताओ ने अपने शिकायतों को पुलिस पदाधिकारीयों के समक्ष रखा, जिनका  त्वरित मिष्पादन किया गया. 

इस दौरान  उपस्थित ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन समय समय पर सरकार के आदेशानुसार हमलोग करेंगे, जिसकी जानकारी पूर्व में न्यूज व सोशल मिडिया आदि माध्यमो से दी जाएंगी. आमजनों से अनुरोध है कि आप जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आकर अपना आवेदन दें. सभी आवेदनो का समाधान तत्काल किया जाएगा. आपकी समस्या हमारी प्राथमिकता है. इस जन शिकायत कार्यक्रम अंतर्गत आपकी शिकायतो को ध्यान पूर्वक सुनी जाएंगी. शिकायत की त्वरित और निष्पक्ष जांच की जाएगी. समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा. साथ ही आम जनताओं से आग्रह है कि आप क़ानून व्यवस्था एवं सुरक्षा से सम्बंधित सुझाव भी देंगें, जिनको ससमय अमल किया जाएगा.

कैसे करें शिकायत दर्ज : ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा कि आप थाना परिसर में आकर शिकायत दर्ज करवा सकते है. फोन कॉल या व्हाट्सप्प 9431706190 के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते है. साथ ही थाना परिसर में शिकायत पेटीका में आवेदन डालकर शिकायत दर्ज कराया जा सकता है.
 
संबंधित सामग्री

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

झारखंड

रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल 

जमीन का म्यूटेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

झारखंड

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सरकारी गाड़ी लौटा दी है. अंगरक्षकों और सुरक्षा में लगी गाड़ी के बाद अब मंत्री के रूप में मिली फॉर्चूनर जिसका नंबर है 9811 को कैबिनेट को वापस कर दिया है.

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

झारखंड

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

सरिया अंचल क्षेत्र के बाल्हेडीह जंगल के बीच चल रहे एक अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की है.

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.