खलारी थाना में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन, 13 मामलों की सुनवाई, कई शिकायतों का मौके पर निपटारा

जन शिकायत समाधान शिविर

खलारी थाना में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन, 13 मामलों की सुनवाई, कई शिकायतों का मौके पर निपटारा

आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से बुधवार को खलारी थाना परिसर में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया.

खलारी थाना में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन 13 मामलों की सुनवाई कई शिकायतों का मौके पर निपटारा

​​मुमताज अहमद/न्यूज़11 भारत 
खलारी/डेस्क:
आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से बुधवार को खलारी थाना परिसर में जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया. झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पुलिस अधिकारियों को सौंपे. शिविर में पुलिस उपाधीक्षक राम नारायण चैधरी, खलारी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा, एसआई सहदेव महतो, कपिलदेव यादव, शंकर राम, प्रभाष रवानी, रवि उरांव, दिलीप कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने कुल 13 आवेदनों पर एक-एक कर गंभीरता से सुनवाई की. इनमें से कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर संबंधित पक्षों को राहत प्रदान की गई. शिविर में सबसे अधिक आवेदन भूमि विवाद, आपसी विवाद तथा स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्राप्त हुए. 

भूमि संबंधी मामलों को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी को अग्रसारित किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर डीएसपी राम नारायण चैधरी ने कहा कि जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक भटकने से बचाना तथा उनकी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार ऐसे शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण हो सके और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हो. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी बिना संकोच पुलिस तक पहुंचाएं. प्रत्येक आवेदन की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का भी आग्रह किया. कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इंदिरा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और जन शिकायत समाधान शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.