शूटिंग प्रतियोगिता

पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2026 के विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण समारोह 

यह प्रतियोगिता 20 और 21 अगस्त को पलामू जिला के फायरिंग बट में संपन्न हुई थी.

By : Dipali Kumari
पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2026 के विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण समारोह 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित ब्लॉक-B कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी द्वारा पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता–2026 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता 20 और 21 अगस्त को पलामू जिला के फायरिंग बट में संपन्न हुई थी, जिसमें पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिला बल के पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने कुल 13 विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया.

इस प्रतियोगिता में लातेहार जिला ने 06 इवेंट में प्रथम, 02 में द्वितीय और 06 इवेंट में तृतीय स्थान हासिल किया. पलामू जिला ने 06 इवेंट में प्रथम, 03 में द्वितीय तथा 03 इवेंट में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि गढ़वा जिला ने 01 इवेंट में प्रथम, 08 में द्वितीय और 04 इवेंट में तृतीय स्थान हासिल किया.

व्यक्तिगत उपलब्धियों में लातेहार जिला बल के आरक्षी हरिनारायण विश्वकर्मा को बेस्ट ऑफ शॉर्ट पिस्टल/रिवॉल्वर का खिताब मिला, वहीं पलामू जिला बल के हवलदार लबोदी मरांडी ने बेस्ट ऑफ शॉर्ट कार्बाइन का खिताब अपने नाम किया. समग्र प्रदर्शन के आधार पर लातेहार जिला ओवरऑल प्रथम, गढ़वा जिला द्वितीय और पलामू जिला तृतीय स्थान पर रहा. समारोह के दौरान विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके प्रदर्शन की सराहना की गई और सभी कर्मियों को भविष्य में भी खेल एवं शूटिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया.

इसे भी पढ़ें: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा की पलामू कोर्ट में हुई पेशी

संबंधित सामग्री

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस को गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

'मुर्तिया' गांव का नामकरण 200 साल पहले मूर्तियां मिलने से हुआ, 7वीं-8वीं सदी के अवशेष मिले

रांची में 5वीं AIOS मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, देशभर से 1000 से ज्यादा वरिष्ठ और युवा नेत्र विशेषज्ञ हुए शामिल

रांची में 5वीं AIOS मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, देशभर से 1000 से ज्यादा वरिष्ठ और युवा नेत्र विशेषज्ञ हुए शामिल

आयोजन अध्यक्ष डॉ. बी.पी. कश्यप और आयोजन सचिव डॉ. भारती कश्यप के नेतृत्व में हो रहा सम्मेलन

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

पति ने दिया 'तलाक का नोटिस' तो पत्नी ने सास पर ठोंक दिया दहेज का केस, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

पति ने दिया 'तलाक का नोटिस' तो पत्नी ने सास पर ठोंक दिया दहेज का केस, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

झारखंड उच्च न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना के एक 19 साल पुराने मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है.