प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान: मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

By : Vaibhaw Vikram
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान: मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 49 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं देखभाल संबंधी जानकारी प्रदान की गई.

इस अवसर पर डॉ. सुराई मांडी ने गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें सुरक्षित मातृत्व, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण, नियमित जांच एवं प्रसव पूर्व सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है. शिविर के दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई. साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष निगरानी एवं बेहतर उपचार की सलाह दी गई.

कार्यक्रम को सफल बनाने में फार्मासिस्ट हिमांशु महतो, रीता महतो, अनीता महतो, चिन्मय नायक, प्रशांत मंडल, बासुदेव साव, दीपक कुमार बेरा एवं मीरा मंडल की सक्रिय भूमिका रही. वहीं सहिया शांति मंडल, मीना घाटुयारी, नुहा मुर्मु, शोभा महापात्र, स्वपना बाला, सबिता मंडल एवं दीप्ति नायक ने ग्रामीण क्षेत्रों से गर्भवती महिलाओं को शिविर तक पहुंचाने एवं जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में ओवरटेक के दौरान स्कूल वाहन पलटा, कई बच्चे घायल

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार