आदिवासियों की पहचान और उनकी परंपराओं का संरक्षण सबसे जरूरी: शिल्पी नेहा तिर्की

आदिवासियों की पहचान और उनकी परंपराओं का संरक्षण सबसे जरूरी: शिल्पी नेहा तिर्की

ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की बैठक में शामिल हुई कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री

आदिवासियों की पहचान और उनकी परंपराओं का संरक्षण सबसे जरूरी शिल्पी नेहा तिर्की

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि आदिवासियों की पहचान और उनकी परंपराओं का संरक्षण सबसे ज्यादा जरूरी है. शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों का प्रभावी और नियमबद्ध क्रियान्वयन के मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता का विषय हैं और इसके समाधान के लिये जमीनी स्तर पर व्यापक प्रयाग के साथ ही आंदोलन की भी आवश्यकता है.

कांग्रेस की ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की नेशनल एग्जीक्यूटिव की बैठक के दूसरे दिन अपने संबोधन में शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आये नेशनल स्टेट कोऑर्डिनेटर्स एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों से संवाद करने के बाद यह स्पष्ट है कि देश के विभिन्न राज्यों में आदिवासियों की समस्यायें काफी हद तक एक जैसी हैं लेकिन भौगोलिक दृष्टिकोण से अनेक अलग तरह की चुनौतीपूर्ण स्थिति का भी उन्हें सामना करना पड़ रहा है.

height=409

वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि लैंड एलिएनेशन, डीलिमिटेशन, जनगणना, भूमि का डिजिटलीकरण जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए ठोस नीतिगत हस्तक्षेप और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है ताकि आदिवासी समाज को उसका अधिकार, सम्मान और न्याय मिल सके. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बैठक से निश्चित रूप से आदिवासी कांग्रेस कमेटी को नई ऊर्जा, उत्साह और दिशा मिलेगी साथ ही सभी मिलकर आदिवासी समाज के सशक्तिकरण और उसके अधिकारों की रक्षा के लिये निरंतर कार्य करने के लिये प्रेरित होंगे./

ये भी पढ़ें- CM हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक, 6 कैदियों को रिहा करने पर बनी सहमति 

संबंधित सामग्री

गया के जंगलों में छापेमारी, 5.60 किलो अफीम का लेटेक्स बरामद

बिहार

गया के जंगलों में छापेमारी, 5.60 किलो अफीम का लेटेक्स बरामद

नवादा पुलिस ने रामनवमी-ईद के लिए की भारी तैयारी, वाटर कैनन और दंगा टीम की मॉक ड्रिल

बिहार

नवादा पुलिस ने रामनवमी-ईद के लिए की भारी तैयारी, वाटर कैनन और दंगा टीम की मॉक ड्रिल

तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत, गांव में पसरा मातम

बिहार

तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत, गांव में पसरा मातम

फॉरेंसिक खरीद पर झूठ का खेल: भाजपा पर भड़के डॉ इरफान अंसारी, कहा- छवि बिगाड़ने की साजिश

झारखंड

फॉरेंसिक खरीद पर झूठ का खेल: भाजपा पर भड़के डॉ इरफान अंसारी, कहा- छवि बिगाड़ने की साजिश

पुलिस की खरीद को स्वास्थ्य से जोड़कर भ्रम फैला रही भाजपा: डॉ इरफान अंसारी का करारा पलटवार

सीएम नीतीश कुमार के रोहतास दौरे की कवायद तेज, तैयारियों में जुटी प्रशासन

बिहार

सीएम नीतीश कुमार के रोहतास दौरे की कवायद तेज, तैयारियों में जुटी प्रशासन