Silver Price Crash: चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 29000 रुपये सस्ती हुई सिल्व...

Silver Price Crash: चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 29000 रुपये सस्ती हुई सिल्वर... 9 हजार गिरा सोने का दाम

silver price crash चांदी की कीमतों में भारी गिरावट 29000 रुपये सस्ती हुई सिल्वर 9 हजार गिरा सोने का दाम 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया. कारोबार के दौरान सिल्वर प्राइस में करीब 12 प्रतिशत की तेज गिरावट आई और शाम करीब 6:15 बजे लोअर सर्किट लग गया. इस गिरावट के साथ चांदी की कीमत एक झटके में 29,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक टूट गई.

चांदी में ऐतिहासिक गिरावट
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन चांदी का वायदा भाव बुधवार के बंद 2,48,194 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले गिरावट के साथ खुला और खबर लिखे जाने तक यह 12 प्रतिशत टूटकर 2,18,411 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. इस तरह एक ही दिन में करीब 29,700 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. ताजा गिरावट के बाद चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 2 लाख रुपये से अधिक नीचे आ चुकी है.

सोने की कीमतों में भी दबाव
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी कमजोरी देखी गई. MCX पर सोना करीब 6 प्रतिशत गिर गया, जिससे इसके दाम में 9,000 रुपये से ज्यादा की कमी आई.

गिरावट के पीछे प्रमुख कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, इस तेज गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारक जिम्मेदार हैं. Federal Reserve द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने का निर्णय बाजार पर दबाव बना रहा है. फेड ने संकेत दिया है कि मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के चलते वैश्विक आर्थिक हालात अनिश्चित बने हुए हैं. इसके अलावा, होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े तनाव और खाड़ी देशों में ऑयल-गैस प्रतिष्ठानों पर हमलों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है.

डॉलर की मजबूती का असर
बाजार में निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्प माने जाने वाले डॉलर की ओर बढ़ा है. डॉलर की मजबूती के चलते सोना और चांदी जैसे कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है. जानकारों का मानना है कि ऊंची ब्याज दरें और मजबूत डॉलर, दोनों ही धातुओं की कीमतों में गिरावट का प्रमुख कारण बने हैं. फिलहाल, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव के बीच कमोडिटी बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने CSR के अंतर्गत खूंटी जिला को उपलब्ध कराई तीन एंबुलेंस, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना 

 

संबंधित सामग्री

गया के जंगलों में छापेमारी, 5.60 किलो अफीम का लेटेक्स बरामद

बिहार

गया के जंगलों में छापेमारी, 5.60 किलो अफीम का लेटेक्स बरामद

नवादा पुलिस ने रामनवमी-ईद के लिए की भारी तैयारी, वाटर कैनन और दंगा टीम की मॉक ड्रिल

बिहार

नवादा पुलिस ने रामनवमी-ईद के लिए की भारी तैयारी, वाटर कैनन और दंगा टीम की मॉक ड्रिल

तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत, गांव में पसरा मातम

बिहार

तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत, गांव में पसरा मातम

फॉरेंसिक खरीद पर झूठ का खेल: भाजपा पर भड़के डॉ इरफान अंसारी, कहा- छवि बिगाड़ने की साजिश

झारखंड

फॉरेंसिक खरीद पर झूठ का खेल: भाजपा पर भड़के डॉ इरफान अंसारी, कहा- छवि बिगाड़ने की साजिश

पुलिस की खरीद को स्वास्थ्य से जोड़कर भ्रम फैला रही भाजपा: डॉ इरफान अंसारी का करारा पलटवार

सीएम नीतीश कुमार के रोहतास दौरे की कवायद तेज, तैयारियों में जुटी प्रशासन

बिहार

सीएम नीतीश कुमार के रोहतास दौरे की कवायद तेज, तैयारियों में जुटी प्रशासन