CID के साइबर थाना को मिली बड़ी सफलता, गूगल सर्च से ठगी के बड़े खेल का उद्भेदन..3 ...

CID के साइबर थाना को मिली बड़ी सफलता, गूगल सर्च से ठगी के बड़े खेल का उद्भेदन..3 शातिर ठग हजारीबाग से गिरफ्तार

cid के साइबर थाना को मिली बड़ी सफलता गूगल सर्च से ठगी के बड़े खेल का उद्भेदन3 शातिर ठग हजारीबाग से गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड सीआईडी के साइबर क्राइम थाना को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. CID की टीम ने गूगल सर्च के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान रवि कुमार साव, अरुण कुमार ठाकुर और नारायण कुमार यादव के रूप में हुई है, जिन्हें हजारीबाग से पकड़ा गया.

गूगल सर्च के जरिए ठगी का खुलासा
जांच में सामने आया कि साइबर अपराधियों ने GAIL India के नाम पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर इंटरनेट पर डाल रखा था. रांची के एक पीड़ित ने गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च किया, लेकिन सर्च रिजल्ट में दिखा नंबर असली नहीं बल्कि ठगों द्वारा अपलोड किया गया था.

WhatsApp लिंक से खाते साफ
आरोपियों ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर पीड़ित से संपर्क किया और उसे WhatsApp पर एक लिंक भेजा. प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर पीड़ित से बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर ली गई. इसके बाद उसके खाते से 19.85 लाख रुपये की ठगी कर ली गई.

तकनीकी जांच से गिरफ्तारी
शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना ने तकनीकी जांच शुरू की और तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हजारीबाग से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं.

पुलिस की अपील
सीआईडी ने आम लोगों से अपील की है कि गूगल सर्च में दिखने वाले किसी भी कस्टमर केयर नंबर पर आंख बंद कर भरोसा न करें. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें. साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- CM हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक, 6 कैदियों को रिहा करने पर बनी सहमति 

संबंधित सामग्री

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

झारखंड

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

j

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल