बहरागोड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी तेज, 22 मार्च को होगा भव्य आयोजन

By : News11 Bharat
बहरागोड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी तेज, 22 मार्च को होगा भव्य आयोजन

न्यूज 11 भारत 

डेस्क,बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई गई है. इस संबंध में आज काली संघ मैदान में अरदेन्दु प्रहराज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई.
निर्णय लिया गया कि आगामी 22 मार्च 2026 को शाखा मैदान, नेताजी सुभाष शिशु उद्यान के निकट यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की योजना तैयार की गई है.
सम्मेलन के अंतर्गत गांव-गांव से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. साथ ही वैदिक रीति से यज्ञ का आयोजन, सांस्कृतिक नृत्य-प्रस्तुतियां तथा संतों के प्रवचन आयोजित किए जाएंगे. श्रद्धालुओं के लिए दोपहर भोजन की भी समुचित व्यवस्था रहेगी.
बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु रामकृष्ण धाड़ा उर्फ पीरु को संयोजक तथा अपूर्व सुंदर दास उर्फ अपु को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा गांवों में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है. आयोजक मंडल द्वारा इसे सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: डुमरी के कब्र मोड़ के पास अनियंत्रित ऑटो पलटा, चालक की मौत

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित