न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: सावन को लेकर झारखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं. 29 जुलाई को श्रावण मास केसाथ राजकीय श्रावणी मेले की शुरुआत हो रही है. बाबा बैद्यनाथ धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे. इसके लिए देवघर में 21 अस्थायी ओपी और 13 ट्रैफिक ओपी बनाए जा रहे हैं. वहीं, दुमका में 7 अस्थायी ओपी और 6 ट्रैफिक ओपी की तैनाती होगी. सभी अस्थायी ओपी की कमान डीएसपी रैंक के अधिकारियों को सौंपी जाएगी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. किसी भी आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मुस्तैद रहेगी. सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां अंतिम चरण में हैं.
यह भी पढ़ें: रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के बालसेग्रा ग्राम में जमीन विवाद में गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार रहे बालेश्वर पटेल की हत्या