न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची एसएसपी द्वारा नवीन पुलिस केंद्र में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं पुलिस अधीक्षक (यातायात) सहित कई पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे.
समारोह के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा पुलिस विभाग में दी गई दीर्घकालीन, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की. उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आगामी जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं.

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा: मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, सभी 42 प्रवासी श्रमिक ट्रेन से झारखण्ड के लिए रवाना