घाघरा प्रखंड में गणतंत्र दिवस की रूपरेखा तैयार, सभी संस्थानों का समय तय, बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक

By : Admin
घाघरा प्रखंड में गणतंत्र दिवस की रूपरेखा तैयार, सभी संस्थानों का समय तय, बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा प्रखंड में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समय-सारिणी के निर्धारण को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में विशेष रूप से घाघरा प्रखंड के सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन के समय को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.

बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न संस्थानों के लिए झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया, ताकि सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें.
 समय-सारिणी के अनुसार अंचल कार्यालय परिसर में प्रातः 8:00 बजे, महात्मा गांधी पुस्तकालय में 8:15 बजे, पशुपालन विभाग कार्यालय में 8:25 बजे, पंचायत सचिवालय, घाघरा में 8:35 बजे, घाघरा थाना परिसर में 8:50 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा में 9:05 बजे, कल्याणकारी मानव विकास संस्थान कार्यालय में 9:10 बजे, शहीद देवनारायण भगत स्मारक में 9:25 बजे, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में 9:50 बजे, मध्य विद्यालय, घाघरा में 9:55 बजे, टाना भगत इंटर कॉलेज में 10:05 बजे, एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय में 10:15 बजे, शहीद संतोष भगत स्मारक में 10:20 बजे
तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 10:20 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा.

बैठक में इनकी रही उपस्थित घागरा प्रखंड प्रमुख सविता देवी सब इंस्पेक्टर विकास कुमार घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ज्ञान रंजन  अधिकारियों एवं प्रतिनिधि रहे उपस्थित   समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित करने पर सहमति व्यक्त की तथा गणतंत्र दिवस को उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के माहौल में मनाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: राजखरसावां में बड़ा रेल हादसा टला, एक ही ट्रैक पर आमने-सामने दिखीं दो ट्रेनें

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट