यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब सुंदरनगर में 13-18 सितंबर को होने वाले गणेशोत्सव की तैय...

गणेशोत्सव

यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब सुंदरनगर में 13-18 सितंबर को होने वाले गणेशोत्सव की तैयारियां तेज, हुआ भूमि पूजन

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप में आयोजित किया जाएगा

यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब सुंदरनगर में 13-18 सितंबर को होने वाले गणेशोत्सव की तैयारियां तेज हुआ भूमि पूजन

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से जल्द ही सुंदरनगर में  छह दिवसीय  गणेशोत्सव (13-18 सितंबर) की तैयारियों  तेज  हो गई है. इधर बृहस्पतिवार को भक्तिमय माहौल में गणेशोत्सव को लेकर भूमिपूजन किया गया. क्लब की अध्यक्ष श्रीमती भारती देवी के नेतृत्व में आयोजित भूमिपूजन में  गीता देवी, तारा सिंगरी, सचिव अमित मिश्रा, क्लब प्रवक्ता मोहित निषाद, राज भारती, बंटी शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, रोहन, गुरु, मिक्कू सिंह सहित क्लब के सदस्य एवं बड़ी संख्या में मुहल्लावासी मौजूद रहे.

इस बाबत कमेटी के सदस्य संजय शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप में आयोजित किया जाएगा. धार्मिक आयोजन के साथ बच्चों, युवाओं और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांस प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है. साथ ही लोगों के मनोरंजन के लिए छोटे मेले का भी आयोजन रखा गया है.

उन्होंने आगे कहा कि छह दिनों तक चलने वाले इस गणेशोत्सव  का उद्घाटन आगामी 13 सितंबर को  सुबह आठ बजे किया जाएगा जहां  पुरोहित कृपा शंकर शुक्ला द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में जूनियर  सीनियर  वर्ग के लिए  डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा.अंतिम दिन 18 सितंबर को संध्या 3 बजे से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का भव्य झांकी के साथ विसर्जन जुलूस के साथ गणेशोत्सव का समापन हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: गोमो स्टेशन पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, बीयर की 55 बोतलों के साथ दो युवक गिरफ्तार

 

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.