रांची के आज कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, समय से पहले निपटाएं जरुरी काम

By : Mansi Kumari
रांची के आज कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, समय से पहले निपटाएं जरुरी काम

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में आज बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली हैं. मेंटेनेंस और तकनीकी कार्यों के कारण शहर के अलग-अलग सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली कटौती की जाएगी. 

रांची पूर्वी क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगी. इस दौरान ओरमांझी सब डिवीजन से जुड़े 11 केवीए ओरमांझी-1, ओरमांझी-2, बूटी और शिवाजी नगर बूटी फीडर के साथ-साथ आसपास के कई इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी. वहीं कोकर सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी. इस अवधि में कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाउस के आसपास का इलाका, चुटिया, साईं कॉलोनी, अयोध्यापुरी रोड नंबर-4, अपना कॉलोनी, सिस्टर बंगला, नीचे कोचा, विराट नगर, लोवाडीह, नामकुम और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी.

इसके अलावा डोरंडा सबस्टेशन में भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा. इस दौरान कुसई फीडर और राजेंद्र चौक फीडर से जुड़े इलाके जैसे कुसई चौक, मास्टर कंपाउंड, रिसालदार नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी.

यह भी पढ़े: रांची: अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग एवं कालाबाजारी का भंडाफोड़, दिल्ली दरबार बिरयानी दुकान पर छापेमारी, 9 सिलेंडर जब्त
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य