झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मेयर पद को लेकर तस्वीर होने लगी साफ!

By : Mansi Kumari
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मेयर पद को लेकर तस्वीर होने लगी साफ!

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं. नामांकन पत्रों की बिक्री के आंकड़े बता रहे है कि इस बार चुनावी मुकाबला कड़ा होने वाला हैं. राजधानी रांची से लेकर धनबाद तक मेयर और वार्ड पार्षद पद के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. रांची नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद के लिए अब तक 16 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी हैं. वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 382 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं. 

धनबाद नगर निगम में भी चुनावी माहौल गर्म हैं. यहां मेयर पद के लिए 36 नामांकन पत्र बिक चुके है, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 457 इच्छुक उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे हैं. नामांकन प्रक्रिया के साथ ही राजनीतिक दलों के भीतर बैठकों का दौर तेज हो गया हैं. प्रत्याशियों के चयन और समर्थन को लेकर लगातार मंथन चल रहा हैं. कई दलों में संभावित उम्मीदवारों को लेकर सहमति बनाने की कोशिशें तेज हैं.

सूत्रों के मुताबिक, मेयर पद को लेकर कई नगर निगम क्षेत्रों में बीजेपी के भीतर सहमति बनती दिख रही हैं. रांची से मेयर पद के लिए रौशनी खलखो का नाम लगभग तय माना जा रहा हैं. वहीं धनबाद में संजीव अग्रवाल, देवघर से रीता चौरसिया और मानगो से संध्या सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा हैं. कुल मिलाकर नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में गहमागहमी बढ़ती जा रही हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: हिमालय की बर्फबारी का असर, झारखंड में फिर लौटी ठंड, रांची का पारा 7.4 डिग्री तक पहुंचा
 
संबंधित सामग्री

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स  की व्यवस्था हो. 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.