पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ की कार्रवाई,  भारी मात्रा में अवैध शराब और जावा महुआ किया गया नष्ट

By : Vaibhaw Vikram
पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ की कार्रवाई,  भारी मात्रा में अवैध शराब और जावा महुआ किया गया नष्ट

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
​पलामू पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर टीओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने अपने थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के खिलाफ एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान पुलिस बल ने टीओपी 3 क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी और वहां से भारी मात्रा में बरामद अवैध महुआ शराब व जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया. 

प्रभारी मंटू कुमार  ने स्पष्ट किया कि  पलामू SP का सख्त निर्देश है कि क्षेत्र में किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध शराब के निर्माण व बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे इस अवैध धंधे से दूर रहें, अन्यथा पकड़े जाने पर उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: कुटमु पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में चार घायल

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.