चतरा में 'रीलबाजों' का अड्डा बना थाना, सभी को थाना प्रभारी की खुली चेतावनी

चतरा में 'रीलबाजों' का अड्डा बना थाना, सभी को थाना प्रभारी की खुली चेतावनी

चतरा में रीलबाजों का अड्डा बना थाना सभी को थाना प्रभारी की खुली चेतावनी

न्यूज11 भारत
चतरा/डेस्क:
चतरा पुलिस जहां जनता का भरोसा जीतने के लिए लगातार कार्य कर रही है, वहीं कुछ सोशल मीडिया रीलबाजों और कथित रंगदारों ने थानों की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया है. जिले के प्रतापपुर और कुंदा थाने का मामला सामने आया है, जहां भोजपुरी गानों पर रील बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जा रही है, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है. स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सुरक्षा का केंद्र माने जाने वाले थाने अब रीलबाजों के अड्डे बनते जा रहे हैं. 

हैरान करने वाली बात यह है कि अनजान लोग थानों के भीतर घुसकर वीडियो बना लेते हैं और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नहीं लगती. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस पूरे मामले पर प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि थानों की छवि खराब करने वाले इन रीलबाजों की पहचान की जा रही है और उन्हें चिन्हित कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने फिर किया हवाई हमला, अफगानिस्तान में महिलाओं-बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

संबंधित सामग्री

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

झारखंड

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

देश-विदेश

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

झारखंड

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

झारखंड

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल