संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत
खूंटी/डेस्कः- मुरहू थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. दो दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने इस हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्राथमिकी व पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला आपसी विवाद व प्रतिशोध से जुड़ा हुआ है.
मंगल खुंटी उर्फ़ बिनोद मुंडा (30), पिता मातवा मुंडा, निवासी साउ हेठेउ, थाना मुरहू, 1 दिसंबर की सुबह अपने मामा के घर मोटरसाइकिल से निकला था. वह घर वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिजन चिंतित हुए. काफी खोजबीन के बाद भी उसका मोबाइल बंद मिला और कोई सुराग हाथ नहीं लगा.
3 दिसंबर को जंगल क्षेत्र में उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली. मौके पर तीर-धनुष और खंजरनुमा हथियार का उपयोग होने के संकेत मिले, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हुई.
परिजनों के बयान के आधार पर मुरहू थाना में कांड संख्या 69/25 दर्ज किया गया. धारा 103 (1), 238/3(5) बीटीपीएसओ के तहत मामला पंजीकृत हुआ.
पुलिस का खुलासा – प्रतिशोध में की गई हत्या
पुलिस अधीक्षक खूंटी द्वारा टीम गठित कर त्वरित जांच शुरू की गई. तकनीकी अनुसंधान व गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों
1. सिंगु मुंडा,
2. सागर मुंडा,
3. अमरवा मुंडा,
को गिरफ्तार किया.
पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. बताया गया कि कुछ माह पूर्व मृतक मंगल मुंडा द्वारा आरोपी सिंगु मुंडा की बहन के साथ दुर्व्यवहार किए जाने से दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था. इसी रंजिश में तीनों ने मिलकर मंगल मुंडा को जंगल में बुलाया और धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया.
घटना में प्रयुक्त कुदाल बरामद.
पुलिस टीम
अरुण रजक, अनु0पु0नि0, खूंटी
विजयु दास, पुलिस निरीक्षक, खूंटी
नायब गोविंद कचकटी, थाना प्रभारी, मुरहू
अविरल कुमार, मुरहू थाना
विशाल कुमार सिंह, मुरहू थाना
केतन कुमार कुशवाहा, मुरहू थाना
पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य साक्ष्यों को भी जोड़ा जा रहा है और चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी.