नशे के कारोबार पर प्रहार

बरवाडीह में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

एसपी कुमार गौरव की गुप्त सूचना पर पहाड़तल्ली ओवरब्रिज के पास दबिश, दोनों के पास से कुल 9 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बरवाडीह में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: नशे के कारोबार के खिलाफ बरवाडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.कार्रवाई पुलिस कप्तान कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई.सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बरवाडीह थाना क्षेत्र के पहाड़तल्ली ओवरब्रिज के समीप निगरानी बढ़ाई. इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर दोनों के पास से कुल 9 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने की बात सामने आई. इसमें विमलेश कुमार सिंह के पास से करीब 6.1 ग्राम तथा मिथुन कुमार के पास से करीब 2.9 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विमलेश कुमार सिंह, पिता लालमुनि सिंह, उम्र 35 वर्ष तथा मिथुन कुमार, पिता स्व. प्रमोद कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद बरवाडीह थाना लाया गया. मामले में बरवाडीह थाना कांड संख्या 60/26 दर्ज किया गया है.

 गुप्त सूचना पर बनी रणनीति, फिर हुई कार्रवाई 

पूरी कार्रवाई एसडीपीओ वीरेंद्र राम एवं थाना प्रभारी अनुराग कुमार के नेतृत्व में की गई. पुलिस टीम में एसआई सुनील मंडल, एएसआई राजेश यादव, संजय चौधरी समेत पुलिस बल शामिल था. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा.पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/22/27 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है.

 अब नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश 

पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के आधार पर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सकती है.बरवाडीह पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पलामू में मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम पर सेमिनार का आयोजन

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.