+2 हाई स्कूल चौका में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को कानून और...

जागरूकता अभियान

+2 हाई स्कूल चौका में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को कानून और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

शुक्रवार को चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत +2 हाई स्कूल, चौका में थाना प्रभारी गौरव कुमार बर्मा के नेतृत्व में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया.

+2 हाई स्कूल चौका में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान छात्र-छात्राओं को कानून और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क:
शुक्रवार को चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत +2 हाई स्कूल, चौका में थाना प्रभारी गौरव कुमार बर्मा के नेतृत्व में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया.

कार्यक्रम में नशा मुक्ति, डायन प्रथा रोकथाम अधिनियम, महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, डायल-112, साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए टोल फ्री नंबर 1930, बच्चा चोरी की अफवाहों से सावधान रहने तथा महिलाओं के लिए बने कानूनी प्रावधानों एवं अधिकारों की जानकारी दी गई.इसके अलावा सड़क सुरक्षा नियमों और दुर्घटना के दौरान घायलों की सहायता करने वाले नागरिकों के लिए लागू गुड समैरिटन (Good Samaritan) प्रावधान के बारे में भी विस्तार से बताया गया. पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने में संकोच न करें.

थाना प्रभारी गौरव कुमार बर्मा ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और समाज में भी जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभा सकें.
 

संबंधित सामग्री

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

ग्रामीणों के मांगपत्र पर प्रशासन ने दिया भरोसा, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई व लंबित वन पट्टा मामलों का होगा शीघ्र निष्पादन

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

झारखंड

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

डीसी सिमडेगा ने सभी मामलों के त्वरित निष्पादन करने का दिए निर्देश

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

झारखंड

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण तथा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

झारखंड

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकू पानी में कार और स्कूटी में हुई थी टक्कर