फरार वारंटी उमदी सिंह को पुलिस ने अहिल्यापुर के सांगरभगा से किया गिरफ्तार, गिरिडीह जेल भेजा गया

अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में पांच अन्य आरोपी पहले पकड़े जा चुके

By : News11 Bharat
फरार वारंटी उमदी सिंह को पुलिस ने अहिल्यापुर के सांगरभगा से किया गिरफ्तार, गिरिडीह जेल भेजा गया

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क:  गांडेय अंचल अंतर्गत अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के संगरभगा गांव से पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान संगरभगा निवासी उमदी सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए गिरिडीह जेल रवाना कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, उमदी सिंह के खिलाफ अहिल्यापुर थाना में जोरासीमर गांव निवासी मुकेश मंडल के अपहरण एवं फिरौती मांगने के मामले में बीते वर्ष 9 सितंबर को कांड संख्या 31/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में पुलिस ने कुल छह लोगों को आरोपी बनाया था, जिनमें से पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उमदी सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था.

शनिवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: हादसे में दो युवकों की मौत के बाद बालूमाथ-खलारी मार्ग 19 घंटे तक रहा जाम*

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित