कार्रवाई

न्यायालय के वारंट पर पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

वारंट जारी होने के बाद से वह पुलिस की पकड़ से बाहर था

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
न्यायालय के वारंट पर पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

न्यूज़ 11 भारत 

राजगंज/डेस्क : न्यायालय से जारी अजमानतीय वारंट के मामले में राजगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेशपुर निवासी माना प्रसाद महतो (40 वर्ष) के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, माना प्रसाद महतो के खिलाफ धनबाद न्यायालय में सीपी केस संख्या 1665/2020 चल रहा है. मामले में न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ अजमानतीय वारंट जारी किया गया था. वारंट जारी होने के बाद से वह पुलिस की पकड़ से बाहर था.

शनिवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना एवं वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया.

इसके बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी को मूल अजमानतीय वारंट और संबंधित दस्तावेजों के साथ न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय के आदेश के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: एनजीटी की रोक के बावजूद बरवाडीह में अवैध बालू ढुलाई, ट्रैक्टर जब्त

संबंधित सामग्री

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.