बगोदर में मवेशी तस्करी पर पुलिस कार्रवाई: 16 पशुओं से लदा डीसीएम जब्त, चालक गिरफ...

मवेशी तस्करी

बगोदर में मवेशी तस्करी पर पुलिस कार्रवाई: 16 पशुओं से लदा डीसीएम जब्त, चालक गिरफ्तार; अन्य मामलों में 7 आरोपी भी धराए

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ बगोदर-सरिया के नेतृत्व एवं बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार की अगुवाई में शुक्रवार तड़के मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई.

बगोदर में मवेशी तस्करी पर पुलिस कार्रवाई 16 पशुओं से लदा डीसीएम जब्त चालक गिरफ्तार अन्य मामलों में 7 आरोपी भी धराए

न्यूज11 भारत
बगोदर/डेस्क:
गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ बगोदर-सरिया के नेतृत्व एवं बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार की अगुवाई में शुक्रवार तड़के मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. बोकारो की ओर से पश्चिम बंगाल जा रहे टाटा डीसीएम (JH10CX-6599) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया.

वाहन की तलाशी में 10 गाय एवं 6 बछड़े, कुल 16 पशु बरामद हुए. सभी पशुओं को जब्त कर सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया. मामले में चालक दिनेशलाल सिंह उर्फ दीपक सिंह (38), निवासी कतरास, धनबाद को गिरफ्तार किया गया है. वाहन मालिक सहित अन्य अज्ञात तस्करों के विरुद्ध बगोदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अन्य मामलों में भी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

संबंधित सामग्री

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आई पावन मिट्टी का रांची में भव्य स्वागत

झारखंड

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आई पावन मिट्टी का रांची में भव्य स्वागत

हजारों श्रद्धालुओं ने कलश वंदन यात्रा में की सहभागिता

स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के उपयोग पर अहम बैठक, सेवाओं को आधुनिक बनाने पर चर्चा

झारखंड

स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के उपयोग पर अहम बैठक, सेवाओं को आधुनिक बनाने पर चर्चा

यह बैठक नामकुम स्थित एनएचएम मुख्यालय के आरसीएच सभागार में सम्पन्न हुई

कागजों में मौत, हकीकत में जिंदा... 18 माह से पेंशन को तरस रही महिला 

झारखंड

कागजों में मौत, हकीकत में जिंदा... 18 माह से पेंशन को तरस रही महिला 

 18 माह पहले सरकारी रिकॉर्ड में 'मृत' घोषित हुई महिला, जनसुनवाई में सुनाई आपबीती 

बिजली की चपेट में आने से सिदरोल निवासी महादेव कुजूर की मौत

झारखंड

बिजली की चपेट में आने से सिदरोल निवासी महादेव कुजूर की मौत

बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल निवासी महादेव कुजूर (45) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह में महादेव अपने घर में बिजली की संपर्क में आ गए.

बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल गांव में करैत सांप के काटने से सिदरोल निवासी नाबालिग की मौत 

झारखंड

बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल गांव में करैत सांप के काटने से सिदरोल निवासी नाबालिग की मौत 

बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल गांव में करैत सांप काटने से सिदरोल निवासी सीमा कुमारी (16)  की मौत हो गई और सीमा का प्रेमी पवन मुंडा की स्थिति गंभीर बनी हुई है.