JPSC परीक्षा

JPSC परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 100 में सिर्फ 48 प्रश्न हल, फिर भी रिजल्ट में आया नाम; अभ्यर्थी गिरफ्तार 

पीटी परीक्षा पास करने वाले एक अभ्यर्थी सुमन सौरभ को CID ने गिरफ्तार कर लिया है .

By : Dipali Kumari
JPSC परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! 100 में सिर्फ 48 प्रश्न हल, फिर भी रिजल्ट में आया नाम; अभ्यर्थी गिरफ्तार 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है. पीटी परीक्षा पास करने वाले एक अभ्यर्थी सुमन सौरभ को CID ने गिरफ्तार कर लिया है . सीआईडी की टीम ने हजारीबाग पुलिस के सहयोग से  चयनित अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि अभ्यर्थी ने गलत तरीके से परीक्षा पास की थी. 

मिली जानकारी के अनुसार सुमन सौरभ ने झारखंड लोक सेवा आयोग 2025 की प्रारंभिक परीक्षा में 100 में से केवल 48 प्रश्न ही हल किये थे. इसके बावजूद रिजल्ट में उसका नाम आ गया. अभ्यर्थी के पास OMR शीट की कार्बन कॉपी भी नहीं थी. गिरफ्तारी के बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर अभ्यर्थी सुमन सौरभ ने परीक्षा में सेटिंग का सारा राज खोल दिया. साथ ही कुबूल किया कि उसने फर्जी तरीके से परीक्षा पास की थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सीआईडी की टीम ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार जेल भेज दिया.

आज हो सकती है बड़ी गिरफ्तारी!

CID ने जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि JPSC 14वीं परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर जांच जारी है. सीआईडी अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो भी नए साक्ष्य और सबूत सामने आएंगे, उनके आधार पर मामले में शामिल अन्य चेहरों और सेटिंग गिरोह के खिलाफ भी आगे की विधि-सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बताते चलें JPSC पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से CID लगातार पूछताछ का रही है. आज लगातार तीसरे दिन उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. सूत्रों की मानें तो आज पूछताछ के बाद एल. खियांग्ते की गिरफ्तारी भी हो सकती है. 

इसे भी पढ़ें: रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना, खूंटी, गुमला, लोहरदगा समेत 18 जिलों में अलर्ट

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार