पोखरी खुर्द–छेछानी बालू घाट पुल निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

By : News11 Bharat
पोखरी खुर्द–छेछानी बालू घाट पुल निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह थाना क्षेत्र के पोखरी खुर्द के टोला छेछानी बालू घाट से सतबरवा को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल में भारी तकनीकी अनियमितता का मामला सामने आया है. इससे आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य को फिलहाल बंद करा दिया और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा पुल निर्माण में मानक नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे भविष्य में पुल की मजबूती और आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है.

उन्होंने बताया कि फुटिंग के कॉलम में अलग-अलग माप के सरिये का इस्तेमाल किया गया है, वहीं बॉटम सरिया में जॉइंट वाले सरिये लगाए गए हैं और टॉप सरिया में मानक लैपिंग भी नहीं की गई है.आरोप है कि ढलाई में घटिया मसाले और गंदे पानी का प्रयोग किया गया, जबकि फुटिंग एरिया में पानी भरे रहने के बावजूद ढलाई की तैयारी की जा रही थी. इसके अलावा कंक्रीट कवर ब्लॉक, शटरिंग और सरिया की बाइंडिंग भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई.ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पुल निर्माण के दौरान विस्फोटक सामग्री का उपयोग कर ब्लास्टिंग की गई, लेकिन इसकी अनुमति और सामग्री की वैधता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषी संवेदक व अधिकारियों पर कार्रवाई तथा मानक के अनुसार कार्य कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जांच और सुधार के बिना निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले के रंका प्रखंड प्रमुख के पद पर लीलावती देवी 8 मतों से विजयी

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य