झारखंड स्थापना दिवस पर PM मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड स्थापना दिवस पर PM मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

झारखंड स्थापना दिवस पर pm मोदी अमित शाह योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हर साल 15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस मनाया जाता हैं. वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर बना यह राज्य आज अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा हैं. इस मौके पर देश के कई शीर्ष नेताओं ने प्रदेशवासियों को बधाई दी हैं.

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि जनजातीय गौरव और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर वाला यह प्रदेश देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा हैं. पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा की वीर भूमि साहस, संघर्ष और स्वाभिमान के इतिहास से भरी पड़ी हैं. उन्होंने झारखंड के सभी निवासियों के उज्ज्वल भविष्य, प्रगति और समृद्धि की कामना की. 


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि प्राकृतिक संपदा और जनजातीय विरासत से समृद्ध झारखंड ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्रीय स्वाभिमान तक हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से राज्य और इसके लोगों की उन्नति की कामना की.


झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धरती आबा को नमन किया. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और त्याग ने जनजातीय समाज को नई पहचान दी हैं. उनकी शहादत सदैव प्रेरणा देती रहेगी. हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें. उन्होंने राज्यवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए झारखंड की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की. सोरेन का यह संदेश जयंती और राज्य स्थापना दिवस के समारोहों के बीच लोगों में उत्साह और सम्मान की भावना को और मजबूत करता हैं.


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि खनिज संपदा, सांस्कृतिक विविधता और लोकपरंपराओं से भरपूर झारखंड की पहचान उसके साहस और श्रमशीलता में हैं. उन्होंने प्रार्थना की कि राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुए और लोगों का जीवन और अधिक शांत व समृद्ध बने.


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती को नमन करते हुए सभी झारखंडवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, विविध परंपराओं और खनिज संपदा से भरपूर यह प्रदेश तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़े.


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने झारखंड के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राज्य सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य का महत्वपूर्ण केंद्र हैं. उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ने की कामना की.


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यभूमि झारखंड निरंतर विकास, समृद्धि और जन-कल्याण की दिशा में आगे बढ़े. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से राज्य की प्रगति के लिए प्रार्थना की.


यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी झारखंड स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह राज्य प्रगति के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ता रहे.


कई अन्य दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़े: अमेरिका में ट्रंप का बड़ा यू-टर्न! चाय–कॉफी समेत कई चीजों पर टैरिफ घटाया
 

संबंधित सामग्री

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर बैठेंगे विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर बैठेंगे विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

झारखंड

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चौपारण थाना क्षेत्र के जैन वस्त्रालय के पास से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली.

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

झारखंड

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

मांदर की थाप पर होने वाला सामूहिक नृत्य हो, सरहुल और करमा जैसे पर्व हो या जंगल से मिलने वाली वन उपज सिमडेगा के सामाजिक जीवन में आदिवासी संस्कृति की गहरी छाप दिखाई देती है.