वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क: बरही रामनारायण यादव मेमोरियल महाविद्यालय परिसर में एक सफल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें देश की प्रतिष्ठित माइक्रोफाइनेंस कंपनी Satin Creditcare Network Limited एच आर मैनेजर एवं लोकल शाखा प्रबंधक शामिल हुए.इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने छात्रों को जॉब के विभिन्न अवसरों और करियर ग्रोथ के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य महोदया डॉ अरुणा रानी के द्वारा स्वागत भाषण के साथ किया गया. उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह अवसर उनके करियर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
कंपनी के HR एवं मैनेजमेंट टीम ने छात्रों को कंपनी की कार्यप्रणाली, जॉब प्रोफाइल, सैलरी स्ट्रक्चर और ट्रेनिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी. इसके बाद इच्छुक छात्र छात्राओं से बायोडाटा लिया गया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ ब्रह्मदेव मोदी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों को उद्योग जगत से जुड़ने का अवसर मिलता है और उनकी रोजगार क्षमता (Employability) में वृद्धि होती है.
इस प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित छात्रों को कंपनी द्वारा आकर्षक वेतन पैकेज एवं बीमा कवर व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. कॉलेज प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ ए पी सिंह ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के राजनीतिक शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ अजय रविदास, डॉ महेश यादव, डॉ अशोक कुमार महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण एवं शिक्षिकेतर कर्मचारी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: खुफिया इनपुट पर बहरागोड़ा पुलिस का बड़ा प्रहार: ओडिशा से बिहार जा रही 50 किलो गांजे की खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार