मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद के दोहरैया मौजा में एक ही जमीन पर दो पक्ष के लोग अपनी-अपनी देवदारी पेश कर रहे हैं एक पक्ष के लोग उक्त जमीन पर कार्य कर रहे हैं तो वहीं दूसरी पक्ष के लोग उसका विरोध कर रहे हैं एक पक्ष के जय मोहन तिवारी ने बताया कि उनके पूर्वज जमींदार थे और तब से लेकर 2006 - 2007 आठ तक उक्त जमीन का रसीद कट रहा है वही कुछ दिन पूर्व बेंगाबाद के मो मुजफ्फर व अन्य भू माफियाओं ने फर्जी कागजात तैयार कर अपनी नाम से जमाबंदी कर लिया है और उक्त जमीन पर बॉउंड्री वाल का काम कर रहा है इन्होंने बेंगाबाद प्रशासन को इस मामले में अवगत कराकर काम को रोकने की मांग की है.
अगर काम नहीं रोकने पर इन्होंने धरना प्रदर्शन की बात कही है वही इस संबंध में दूसरे पक्ष के मोहम्मद मुजफ्फर से बताया कि उनके मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं उनके पूर्वज के द्वारा उक्त जमीन को पूर्व में बेच दिया है हम लोग जमीन क्रेता हैं हम लोग खरीददारी की गई जमीन पर कार्य कर रहे हैं उनके पूर्वज के द्वारा उक्त जमीन को पूर्व में बेच चुका है हालांकि इस संबंध में बेंगाबाद अंचल अधिकारी अमीर हामज़ा ने बताया कि उक्त जमीन संबंधी मामला न्यायालय में चल रहा है हम अपने तरीके से बारीकी से इस जमीन संबंधी मामले को जांच कर रहे हैं उसके बाद कोई कार्रवाई करेंगे.